

NCRKhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला (Modern Public School Adharshila) की ओर से नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप, जॉलिटी वीक और मोबाइल प्लैनेटोरियम का आयोजन किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी. के. साजू ने बताया कि समर कैंप में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की आयु के अनुसार अनेक रचनात्मक और रोमांचक गतिविधियों के साथअनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूल गेम, बंगी जंपिंग, योग,आर्ट एंड क्राफ्ट, जुंबा, फोल्डर मेकिंग आदि करवाए गए। बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे मोबाइल प्लैनेटेरियम में बच्चों ने तारामंडल का ज्ञान प्राप्त किया। प्रिंसिपल पी. के. साजू ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां ना केवल छोटे-छोटे बच्चों का मनोरंजन करती हैं,बल्कि इसके माध्यम से वे खेल-खेल में अनेक प्रकार की जानकारियां लेते हैं और उनके ज्ञान और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। एम.पी.एस आधारशिला की डिप्टी हेडमिस्ट्रेस रितु ग्रोवर की देखरेख में सफलता पूर्वक आयोजित किए गए शिविर में आधारशिला के विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।






Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



