मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS Bhiwandi) में समर कैंप का विद्यार्थियों ने उठाया आनंद

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) में समर कैंप, मोबाइल प्लैनेटोरियम एवं जोलिटी वीक का आयोजन किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने बताया कि कक्षा 3 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल में रोमांचक शिविर और जोलिटी वीक का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों को उनकी आयु के अनुसार विभिन्न प्रकार की रोमांचक गतिविधियां योग्य विशेषज्ञों द्वारा करवाई गई। इन गतिविधियों में दीवार पर चढ़ाई,कमांडर नेट, डबल रोप ब्रिज, बर्मा ब्रिज, बूगी वूगी, रेन डांस, वाटर रोलर, वर्टिकल ब्रिज आदि कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों के लिए थी। वहीं जोलिटी वीक में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नृत्य,एरोबिक्स, योग, कहानी और कविता वाचन, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग और इंडोर गेम्स थे। सबसे अधिक आकर्षण का विषय मोबाइल तारामंडल था, जिसे प्रत्येक विद्यार्थी ने उत्साह पूर्वक देखा और ज्ञान अर्जित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे विद्यालय में समय-समय पर प्रत्येक आयु वर्ग के विद्यार्थियों के अनुसार उनके ज्ञानवर्धन एवं मनोरंजन के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित समर कैंप में भाग लेते विद्यार्थी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More