राजपूत समाज ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिभाओं का किया सम्मान

SHARE:

राजपूत समाज की ओर आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मंचस्थ अतिथि।

NCRkhabar@Bhiwadi. श्री राजपूत सभा भिवाड़ी (रजि.), श्री राजपूत महिला जागृति मण्डल व श्री राजपूत युवामण्डल की ओर से रविवार को आरएचबी सेक्टर 11 स्थित पार्क में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमे भिवाड़ी, धारुहेड़ा व आसपास के राजपूत समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शहर में वाहन रैली निकाली गई तथा दसवीं व बारहवीं में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव शेखावत गोगामेड़ी ने कहा कि सर्व समाज को एकजुट रखने व राष्ट्र की उन्नति के लिए महाराणा प्रताप के बताए आदर्शों पर चलें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को पोस्ट करके आने वाली पीढ़ी को रूबरू कराएं। शेखावत ने एक रहो-नेक रहो का संदेश देते हुए कहा कि एक रहोगे तो सभी आपका सम्मान करेंगे और आपकी ताकत बढ़ेगी लेकिन अलग रहोगे तो गीदड़ भी आपका शिकार कर जाएगा। जिस तरह गत वर्ष पांच दिसंबर को एक शेर (सुखदेव सिंह गोगामेड़ी) का शिकार कर गए थे। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय का मतलब छाता है, जो सभी समाज को साथ लेकर चलता है। राजपूत अगर मिलकर चलेंगे तो बड़ी से बड़ी ताकतों को झुकाएंगे। शीला शेखावत ने कहा कि आगामी पांच दिसंबर को गोगामेड़ी में स्व. सुखदेव सिंह की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा, जिसमें आप लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर समाज की एकता का संदेश दें। मारवाड़ी सभा भिवाड़ी के अध्यक्ष व नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी पार्षद अमित नाहटा ने कहा कि हमें महापुरुषों के बलिदान को याद कर एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता के जरिए ही हम तरक्की के रास्ते पर जा सकते हैं। नाहटा ने सर्व समाज के लोगों से मिलजुलकर रहने व देश-प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दें। समारोह को सीएमटी हाइड्रो रिसर्च एन्ड डवलपमेंट प्रा. लि. के डायरेक्टर सुशील राजपूत सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया है। समारोह में श्री राजपूत सभा भिवाड़ी के अध्यक्ष लाखन सिंह राठौड़ व महासचिव संजीव सिंह जादौन, श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ीवारा व उपाध्यक्ष भंवर सिंह नरुका, जीतू पहलवान प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, राहुल राजपूत जिलाध्यक्ष अलवर उत्तर, राहुल शेखावत हरियाणा प्रभारी, यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष राजेश यादव, चन्द्रमा सिंह, विक्रम सिंह राजावत, जे. एस. राजपूत व सुभाष जिंदल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भिवाड़ी में आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती समारोह को संबोधित करती हुईं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव शेखावत व उपस्थित लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More