भिवाड़ी में तीसरी बार हुआ मैराथन का आयोजन, पांच सौ धावकों ने दौड़ में लिया हिस्सा,.भीषण गर्मी के बावजूद धावकों में दिखाई दिया उत्साह

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे में खेलो भारत फाउंडेशन (Khelo Bharat Foundation) की ओर से रविवार को भिवाड़ी मैराथन (Bhiwadi Marathon) का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने 10 किलोमीटर, 6 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। इस मैराथन में गर्मी के बावजूद दौड़ने वालों में उत्साह और जुनून की कमी नहीं थी। हर उम्र के प्रतिभागियों ने इस उत्सव में भाग लिया और अपनी ऊर्जा और जोश से आयोजन को यादगार बना दिया। खेलो भारत फाउंडेशन व नहाटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ एक दौड़ आयोजित करना नहीं है, बल्कि भिवाड़ी को एक स्वस्थ और समृद्ध समुदाय बनाना है। हम सभी प्रायोजकों के समर्थन के लिए आभारी हैं और मिलकर भिवाड़ी के विकास के लिए काम करते रहेंगे।”

भिवाड़ी मैराथन में भाग लेने वाले धावक व आयोजक।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More