एटीएम बदलकर 33 हजार रुपए की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, ठगी की रकम व कार बरामद

SHARE:

NCRkhabar@Khairthal. खैरथल -तिजारा पुलिस (Khairthal-Tijara Police)  ने एटीएम (ATM) बदलकर 33 हजार 470 रुपए की ठगी करने के आरोपी भरतपुर जिले के थून गांव निवासी आबिद सैय्यद व शरीफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 हजार 470 रुपए व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद किया है। खैरथल तिजारा एसपी मनीष कुमार (IPS Manish Kumar. SP) ने बताया कि गत 16 जून को परिवादी दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि हेमु कालाणी चौक खैरथल पर लगे पीएनबी बैंक के एटीएम बूथ पर अज्ञात व्यक्तियो ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 38,500 रुपए निकाल लिए हैं। आरोपियों के पास स्फिट डिजायर नम्बर एचआर 55 एपी 0182 थी। खैरथल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर  पुलिस कन्ट्रोल रूम को अवगत कराया जाकर नाकाबन्दी कराया तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। आरोपियों की तलाश के लिए टीम ने संभावित रूट पर तलाशी कर घटना में प्रयुक्त स्फिट कार बरामद किया तथा भरतपुर (Bharatpur) जिले के नगर थाना क्षेत्र के थून निवासी शरीफ खान व आबिद सैयद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व एटीएम बदलकर निकाए गए 33,470 रुपये बरामद किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदात का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
खैरथल थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खैरथल थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More