
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) भिवाड़ी में मंगलवार को सीबीएसई द्वारा आयोजित शिक्षण सप्ताह के अंतर्गत शिक्षण अधिगम सामग्री का आयोजन किया गया। इस दौरान अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संगीत एवं कला के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने शिक्षण अधिगम सामग्री के द्वारा बच्चों को पढ़ाते हुए अपनी सामग्री को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया। शिक्षण अधिगम सामग्री का अवलोकन विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.के. साजू, हेडमिस्ट्रेस जसवंत कौर सिक्का, कोऑर्डिनेटर तथा अन्य अध्यापिकाएँ उपस्थित थीं। शिक्षण अधिगम सामग्री छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है जिसके द्वारा छात्रों को मुश्किल लगने वाला विषय भी आसानी से समझ में आ जाता है। प्रधानाचार्य पी.के .साजू तथा हेडमिस्ट्रेस जसवंत कौर सिक्का ने सभी शिक्षण अधिगम सामग्री को स्कूल के बच्चों के लिए उपयोगी बताया और बच्चों को विषय समझने में आसानी पर बल दिया। खिलौना आधारित शिक्षा शास्त्र, कहानी, कार्ड और विभिन्न विज्ञापन का भी बहुत ही सुनियोजित तरीके से प्रस्तुतीकरण काबिले तारीफ रहा, जिसमें सभी अध्यापक तथा अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।





Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



