रोटरी क्लब ने चौपानकी में किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 103 लोगों ने किया रक्तदान

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब भिवाड़ी (Rotary Club) एवं मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड  पथरेडी के तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर (Blood Donation) लगाया गया, जिसमें 103 लोगों ने रक्तदान किया।  रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी व सचिव हेमंत शर्मा सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदाताओं में खासा उत्साह रहा और 103 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ और रक्तदाताओ को सर्टिफिकेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी, सचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, हरीश पालीवाल, आरके भारद्वाज, बृजमोहन अग्रवाल, हरीश गौड़, संजय गुलाटी, सुरेश गोदारा, जगदीश महरियां, गोपीनाथ हॉस्पिटल के एमडी डॉ नीरज अग्रवाल, विपल कपूर, राजेश अग्रवाल एवं मदरसन सुमी से विपिन कुमार, बबीता सेंगर, मोहम्मद उमेर , अजय यादव रोटरी ब्लड बैंक गुरुग्राम सें डॉ सुनील तनेज़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रोटरी क्लब भिवाड़ी की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More