
NCRkhabar@Bhiwadi. मारवाड़ी समाज भिवाड़ी (Marwari Samaj Bhiwadi) की ओर से रविवार को होटल रविंद्रम में तीज महोत्सव (Teej Festival) का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष व नगर परिषद के वार्ड संख्या दो के पार्षद अमित नाहटा जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष अमित नाहटा ने बताया कि हरियाली तीज की शुरुआत कार्यक्रम संयोजक राजकुमार कुमावत, राम अवतार प्रजापत एवं गजेंद्र शेखावत ने की। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम में झूला झूलन, गीत संगीत, नृत्य व गायन एवं बच्चों द्वारा प्रश्नोत्तरी खेल प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।






Views: 719
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



