

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब भिवाड़ी (Rotary Club Bhosadi) का 28वां इंस्टालेशन सेरेमनी कार्यक्रम “आरंभ” एनएच 48 पर स्थित टिवोली हेरिटेज पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पैरामाउंट कम्युनिकेशंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रोटेरियन संदीप अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि श्रीराम ज्वैलर्स गुड़गांव के प्रबंध निदेशक रोटेरियन डॉक्टर मनदीप किशोर गोयल थे। कार्यक्रम के संयोजक अनन्या जैन थे। इस दौरान इंस्टॉलेशन ऑफिसर और रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) डॉक्टर निशा शेखावत ने अध्यक्ष नीरज झालानी, सचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग सहित चेयरमैन एवं डायरेक्टर्स को शपथ दिलाई। रोटरी क्लब की पूर्व सचिव वीना यादव ने पिछले दो साल में किए गए कामों की जानकारी दी। अध्यक्ष नीरज झालानी ने बताया कि उनकी पूरी टीम एक साथ मिलकर सहयोग के साथ काम करती है और रोटरी क्लब भिवाड़ी की ओर से अभी तक लगाए गए रक्तदान शिविरों में करीब तेरह सौ यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है। इसी तरह सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। कार्यक्रम में इंस्टॉलेशन ऑफिसर रोटेरियन डॉक्टर निशा शेखावत, इंडक्शन ऑफिसर रोटेरियन आरसी जैन, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन संजय गुलाटी, अध्यक्ष नीरज झालानी, सचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, डॉक्टर नीरज अग्रवाल, पूरब प्रांतपाल हरीश गौड़, ब्रजमोहन अग्रवाल, संयोजक अनन्या जैन सहित बड़ी संख्या में क्लब के पदाधिकारी और सदस्य एवं अन्य संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद थे।





Views: 637
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



