
NCRkhabar@Bhiwadi. हरियालो राजस्थान कार्यक्रम (Hariyalo Rajasthan Programme) को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को एक पेड़ मां के नाम एवं मुख्यमंत्री पौधरोपण महाअभियान के तहत सीआईडी कार्यालय भिवाड़ी में नाहाटा फाउंडेशन की ओर से आम, अमरूद, लीची, बेलपत्ता, अनार, नीम व जामुन आदि के 51 पौधे लगाए गए। नाहटा फाउंडेशन की ओर से इन पौधों की देखभाल के संकल्प लिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में सीआईडी इंचार्ज प्रीति राठौड़ और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के अलावा नाहाटा फाउंडेशन से पार्षद अमित नाहाटा, सुरेंद्र रावत, संजय शर्मा, सौम्यो रंजन, ओमप्रकाश और मूल सिंह शेखावत, राहुल बंसल इत्यादि ने पौधरोपण किया, जिससे कार्यालय परिसर आने वाले दिनों में हरा-भरा दिखने लगा। सीआईडी प्रभारी प्रीति राठौड़ ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना है।
नाहाटा फाउंडेशन के ट्रस्टी पार्षद अमित नाहाटा ने बताया कि उनकी संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी नाहाटा फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया।






Views: 493
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



