
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी ( Modern Public School) की ओर से चार दिवसीय चौदहवीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट का आयोजन मंगलासर से किया जाएगा। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डवलपमेंट अथॉरिटी (BIIDA) की सीईओ आईएएस सलोनी खेमका करेंगी। एमपीएस के प्रिंसिपल पी के साजू ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के 125 स्कूलों के लगभग तेरह सौ बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता का समापन 20 सितंबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




Views: 1,197
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484



