
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) को ‘सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट फाऊंडेशन की ओर से स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। आत्मनिर्भर डिजिटल भारत समिट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी और प्रिंसिपल पी.के.साजू को प्रदान किया गया। यह समारोह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी राजस्थान को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों, शिक्षा की गुणवत्ता,विद्यार्थियों के विकास और नवाचार में योगदान के लिए यह अवॉर्ड प्रदान किया गया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी और प्रिंसिपल पी.के. साजू को उनकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए मिले पुरस्कार पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से बधाइयां दी गई है।




Views: 633
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



