आशियाना तरंग सोसायटी में इंटर आशियाना बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर 10 व 14 में अनस खान व उमंग भाटी रहे विजेता

SHARE:

Sports@NCRkhabar.com कस्बे की आशियाना तरंग सोसायटी (Ashina Tarang Society) में इंटर आशियाना बैडमिंटन प्रतियोगिता (inter Ashiana Badminton Tournament) का आयोजन किया गया। आशियाना तरंग सोसायटी के बैडमिंटन क्लब में रविवार रात आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बीच मुकाबले हुए, जिसमें अंडर 10 मुकाबले में अनस खान ने जैद खान को हराया जबकि अंडर 14 बालक वर्ग में उमंग भाटी विजेता व आतिफ खान उपविजेता रहे जबकि बालिका वर्ग में तिशिका ने इशानी शर्मा को हराया। इसी तरह अंडर 17 बालक वर्ग में पार्थ ने विभोर को हराया। अंडर 20 आयु वर्ग में कृष्णा शर्मा ने सूर्यवीर व चिराग ने सुमित को हराया। वहीं अंडर 40 आयु वर्ग में इस्लामुद्दीन व राहुल मिल्टन ने यूसुफ खान व संजय शर्मा को एकतरफा मुकाबले में हराया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 22 सितंबर को आशियाना टॉउन में होने वाली फाईनल प्रतियोगिता में आशियाना तरंग सोसायटी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आशियाना तरंग सोसायटी में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक व सर्टिफिकेट दिखाते अमन खान व अनस खान।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More