मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में सी.बी.एस.ई.क्लस्टर एथलेटिक मीट में तीसरे दिन दिखाई दिया रोमांच और उत्साह का संगम

SHARE:

 

Sports@NCRkhabar.com. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट (CBSE Cluster Athletics Meet) के तीसरे दिन गुरुवार को खेलों में उत्साहजनक और रोमांचक रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन किया और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
सुबह के सत्र में दौड़, लंबी कूद, और गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने गुरुवार सुबह  प्रतियोगिता आरंभ करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि सभी खिलाड़ियों की मेहनत ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया है। तीन दिनों से चल रहे इस खेल महोत्सव में हमने सभी एथलीटों के अद्वितीय कौशल, दृढ़ निश्चय, और खेल भावना का अद्भुत प्रदर्शन देखा है। इस अवसर पर अतिथि  संजय कुमार एवं  शिव शरण सक्सेना ने गुरुवार को हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के ये रहे विजेता

सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट के तीसरे दिन गुरुवार को शॉट पुट (अंडर 17 बॉयज) में अभिनव सिंह प्रथम, तरुण द्वितीय और नितेश सैनी तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो (अंडर 19 बॉयज) में हर्ष भाकर प्रथम, संदीप यादव द्वितीय, और आदित्य तृतीय रहे। (अंडर 19 गर्ल्स) 3000 मीटर में अन्वी चौधरी प्रथम प्रियांशी शर्मा और सुमन तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर (अंडर 17 बॉयज) में दक्ष वीर प्रथम, विकास कुमार द्वितीय और नंदकिशोर तृतीय स्थान पर रहे। (अंडर 19 गर्ल्स) हाई जंप के परिणाम इस प्रकार रहे- हना सिंह प्रथम, मनस्वी द्वितीय और समीक्षा तृतीय स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप (अंडर 14 बॉयज) में ऋषभ चौधरी प्रथम निशांत तिवारी द्वितीय और लक्ष्य तृतीय स्थान पर रहे।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में भाग लेते खिलाड़ी।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी, प्रिंसिपल पी के साजू व अन्य अतिथि।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 48
Total Users : 4584358
Views Today : 50
Total views : 4608497
Read More