श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा, बुराई पर अच्छाई की जीत है दुर्गा पूजा

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.

पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लिमिटेडमें नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा पूजा का त्यौहार बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।
श्रीराम पिस्टन्स के एमडी एवं सीईओ एस. कृष्णाकुमार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर  सुमंत्रो मुखर्जी एवं अतुल खानापुरकर ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार पूरे देश में बुराइयों पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। समारोह में संगीतकारो ने माता के दरबार में भजनों से समां बाँधा व विभिन्न प्रकार की झांकियों से कर्मचारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (आईआर एन्ड एडमिन) राजेश चौधरी ने किया।
6 P के सिद्धांत का पालन कर काम करें कर्मचारी
श्रीराम पिस्टन्स के एम डी एवं सीईओ ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कम्पनी को उचाईयों पर ले जाने के लिए 6 पी सिद्धांत के बारे में बताया। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि 6 पी सिद्धांत की पालना एवं टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए हमें कंपनी को ऊँचाइयों पर ले जाना है। कार्यक्रम समापन के अवसर पर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रो मुखर्जी द्वारा सभी का धन्यवाद देकर किया। कार्यक्रम में कम्पनी के हेड ऑफिस एवं गाजियाबाद प्लांट एवं पथरेड़ी प्लांट से वरिष्ठ अधिकारी एवं श्रमिकगण आदि उपस्थित थे।
पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लिमिटेडमें नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा पूजा महोत्सव में कर्मचारियों को संबोधित करते कंपनी के एमडी एवं सीईओ एस. कृष्णाकुमार, व उपस्थित कर्मचारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More