
NCRkhabar@Bhiwadi. नाहाटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) की ओर से कजारिया ग्रीन सोसायटी में सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डेढ़ सौ लोगों की रक्तचाप (BP), शुगर, हड्डी व नेत्र रोग की जांच की गई। इस मौके पर नाहाटा फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य पार्षद अमित नाहाटा जैन,ऋतिभा नाहाटा, सुरेंद्र रावत, सौम्या श्री,सोमयो रंजन, राकेश देहरु, मुकेश कुमार, पर्वत सिंह व सावित्री गौतम भी उपस्थित थीं। शिविर में डॉ. एस.के. तनेजा, राजीव शुक्ला और राज कुमार व रजत कुमारी ने अपनी सेवाएं दी। पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि शिविर में 150 से अधिक लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांचों का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाना है।




Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437



