

NCRKhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला (Modern Public School Adharshila) में भारत विकास परिषद की ओर से ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनन्दन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी और डिप्टी हेडमिस्ट्रेस रितु ग्रोवर भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम से की गई। भारत विकास परिषद् के सदस्यों ने विद्यालय के अध्यापकों को सम्मानित किया।।इसके अलावा मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया। कार्यक्रम में कक्षा दो के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चो को यह सन्देश दिया गया कि जीवन में इसी प्रकार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होते रहो। विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी ने बच्चो और अध्यापकों को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी और कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्र गान से किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद भिवाड़ी के अध्यक्ष डॉ राकेश सोनी व सचिव सुनीता यादव, प्रांतीय अध्यक्ष आर. के. गुप्ता ने बच्चो को मोबाइल देखने के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।





Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



