
NCRkhabar@Bhiwadi. परिवहन विभाग (Transport Department) ने अवैध रूप से चल रहे अवधिपार वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त (Road Safety) सुरक्षा) जयपुर के आदेशों की पालना में कार्यवाही करते हुए जिला परिवहन विभाग की ओर से अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी राजीव चौधरी के सुपरविज़न में परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने अवैध रूप से तीन मोटरसाइकिल को लोडिंग टेम्पो में परिवर्तित कर माल ढोने का कार्य करते हुए ज़ब्त किया है। जब्त किए गए जुगाड़ 15 साल से पुरानी बाईक हैं, जिन्हें परिवर्तित करके एनसीआर में मॉल ढुलाई की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी राजीव चौधरी ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे वाहनो के ख़िलाफ़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Views: 338
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



