NCRkhabar@Bhiwadi. नाहाटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) की ओर से आगामी दो फरवरी 2025 को तृतीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है तथा रविवार को आदिनीव इंटरनेशनल के प्रांगण में परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले सभी जोड़ों और उनके परिवारजनों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान जोड़ों ने सामूहिक विवाह से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को व्यक्त किया तथा परिवारजन सामूहिक विवा कार्यक्रम को लेकर उत्सुक दिखाई दिए। उन्होंने सामूहिक विवाह आयोजन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। परिचय सम्मेलन में नाहाटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रीतिभा नाहटा, पार्षद अमित नाहटा जैन, सुरेंद्र रावत, सौम्या श्री, राकेश देहरु, प्रदीप कसाना, सोम्यो रंजन सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।




Views: 682
Users Today : 46
Total Users : 4584356
Views Today : 48
Total views : 4608495



