मारवाड़ी समाज ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त एकत्रित

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi..मारवाड़ी समाज फाउंडेशन ट्रस्ट  भिवाड़ी की ओर से रविवार को एक निजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मारवाड़ी समाज के सचिव रोशन सिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू व मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष व पार्षद अमित नाहटा जैन ने कियाम शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा तथा 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी समाज के कोषाध्यक्ष राम अवतार प्रजापत, राजेंद्र नाथोलीया, के एल जालान, संजय सरावगी, सीताराम परिहार, राजकुमार कुमावत, सुमेर राजपुरोहित, राकेश महर्षि, नरेश शर्मा, राकेश जाट,  मीता सरावगी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मारवाड़ी समाज की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते एएसपी अतुल साहू व पार्षद अमित नाहटा।

 

मारवाड़ी समाज की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 46
Total Users : 4584356
Views Today : 48
Total views : 4608495
Read More