
Education@ncrkhabar.com/Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी ( Modern Public School) में सोमवार को खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान स्कूल प्रांगण बच्चों के जोश से गूंज उठा। मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी ने शिरकत की। जूनियर स्कूल के बच्चों ने स्केटिंग से सबका दिल जीत लिया। कक्षा तीन और चार के बच्चों ने विभिन्न देशों की संस्कृति को दर्शाते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ताप्ती चटर्जी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया और सभी मेहमानों का स्वागत किया। कक्षा पांच के बच्चों ने मार्च पास्ट से माहौल को और खुशनुमा बना दिया। जूनियर स्कूल के बच्चों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मेडल जीतकर सभी को गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्य पी. के. साजू ने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जूनियर स्कूल की प्रधानाचार्या जसवंत कौर सिक्का ने बच्चों के दादा-दादी का आभार व्यक्त किया।







Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462



