
NCRnews@Bhiwadi. भिवाडी पुलिस (Bhiwadi Police) ने 11 साल पुराने हत्याकांड के मामले में फरार आरोपी डीग जिले के अकबरपुर निवासी बॉबी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitreyi, SP) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम ने आरोपी को भिवाड़ी फेज थर्ड थाना को सौंप दिया और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
होटल में ठहरे व्यक्ति की हत्या कर फरार हुए था आरोपी
भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम के प्रभारी एसआई प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि साल 2013 में भिवाडी फेज थर्ड थाना क्षेत्र के अजंता चौक के पास स्थित एक होटल में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या और लूट के आरोप में एक व्यक्ति बॉबी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बॉबी करीब 11 साल से फरार चल रहा था और उसके ऊपर दो हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी हत्या के बाद से अपने गांव नहीं गया था और ट्रक चलाकर अन्य राज्यों में चला जाता था, जिससे पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में किया सर्वे
पुलिस टीम ने आरोपी बॉबी पुत्र वीरसिंह जाट को पकड़ने के लिए कई प्रयास किए लेकिन लगातार जगह बदलने की वजह से वह पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा। इसके बाद जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) के प्रभारी प्रकाश सिंह ने अपनी टीम को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी दी। डीएसटी के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने आरोपी के गांव में जाकर जानकारी जुटाई और तकनीकी मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया। अंततः पुलिस टीम ने यूपी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक अनोखी रणनीति अपनाई। उन्होंने आरोपी के गांव में एक सर्वे किया और ग्रामीणों को जयपुर की युवा बेरोजगार भत्ता स्कीम के तहत पात्र युवाओं को लाभ देने की बात कही। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने रूपये के लोभ में आकर आरोपी के बारे में कुछ तकनीकी जानकारी डीएसटी को दे दिया। इसके बाद डीएसटी के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश व साईबर सेल के कांस्टेबल खुशीराम ने फरारी के दौर आरोपी के रहने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की और आरोपी को मथुरा जिले के छाता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।






Views: 540
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



