भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग,रैली निकालकर जताया विरोध

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) को जिले के रूप में बनाए रखने और भिवाड़ी को जिला नहीं बनाने के फैसले के विरोध में रविवार को भिवाड़ी जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक विशाल रैली निकाली गई।
रैली भिवाड़ी बाईपास पर स्थित हरिराम अस्पताल से शुरू होकर खानपुर मोड तक पहुंची और वापस उसी स्थान पर समाप्त हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि “भिवाड़ी की जनता को दोनों ही प्रमुख दलों ने धोखा दिया है। भिवाड़ी के लोगों के वोट की कोई कीमत नहीं है। यहां राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव है। खुशखेड़ा कारोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (KKIA) के अध्यक्ष प्रदीप दायमा ने कहा कि भिवाड़ी में पांच हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं और केंद्र व राज्य सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला राजस्थान का प्रमुख औद्योगिक शहर है। भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अधिकांश जिला स्तर के कार्यालय होने के बावजूद खैरथल को जिला बना दिया गया है।।इसलिए विवश होकर लोगों को जिला।बनाने की मांग को लेकर सड़क उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR Region) में होने के बावजूद यहां पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और भिवाड़ी वायु प्रदूषण और जल निकासी सहित अनेक समस्याओं से त्रस्त है। दायमा ने कहा कि अलवर बाईपास पर जलभराव की समस्या का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। रैली में केकेआईए अध्यक्ष प्रदीप दायमा, डॉ राजेंद्र सिंह, आनंद अग्रवाल, दयाराम भिदुड़ी व सीए राकेश गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।
भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर रैली निकालते केकेआईए अध्यक्ष प्रदीप दायमा व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More