रिडकोर ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान : वाहनों पर लगाए स्टीकर, पम्पलेट बांटकर किया जागरुक

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) के दौरान रिडकोर कंपनी ने भिवाड़ी के खिजुरिवास टोल प्लाजा (Khijuriwas Toll Plaza) पर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

रिडकोर के परियोजना निदेशक पंकज मोदगिल के निर्देशन में रिडकोर मैनेजर भगवान सिंह और उनकी टीम ने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को रेडियम स्टीकर और जानकारी पूर्ण पंपलेट्स वितरित किए। इन स्टीकरों को वाहनों पर लगाने से रात के समय दृश्यता बढ़ती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।
भगवान सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से न चलाएं, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान पूरे जनवरी माह भर जारी रहेगा।  इस तरह के अभियानों से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
कस्बे के खिजुरिवास टोल प्लाजा पर वाहनों पर स्टीकर लगाते रिडकोर के कर्मचारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457
Read More