
NCRkhabar@Bhiwadi. पंजाबी सभा सोसायटी (Punjabi Sabha Society) की बैठक गुरुवार को पंजाबी वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में शनिवार को मनाए जाने वाले लोहड़ी उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया गया। पंजाबी सभा सोसायटी के अध्यक्ष संजय लांबा ने बताया कि शनिवार को लोहड़ी का पर्व उमंग व उल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंजाबी समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, नए जोड़ों और नवजात शिशुओं का स्वागत और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया। बैठक में अध्यक्ष संजय लांबा के अलावा हर्ष नागपाल, मनीष लांबा, अरुण भूटानी, अमित सिंह, गौरव चावला, मनोज खत्री, रवि तनेजा और नितिन कालरा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लोहड़ी का त्योहार
लोहड़ी पंजाब का एक लोकप्रिय त्योहार है। यह रबी की फसल के आगमन का प्रतीक है। इस दिन लोग अलाव जलाते हैं और पारंपरिक पंजाबी गीत गाते हैं।






Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



