
NCRkhabar@Bhiwadi.
भिवाड़ी के नांगलिया गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना में, कमरे में सो रहे तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में एक पिता और पुत्र के साथ एक पड़ोसी बच्चा भी शामिल है।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शनिवार रात खाना खाने के बाद तीनों ने जलती अंगूठी कमरे में छोड़कर सो गए थे। रविवार सुबह जब आसपास के लोगों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुला देखा तो दरवाजा तोड़कर देखने पर पता चला कि तीनों की दम घुटने से मौत हो चुकी है।
मृतक अंकित पुत्र धनजंय व धनजंय पुत्र नारवा निवासी गांव नरहवा सफुल जिला गोपालगंज बिहार व अभिषेक राय पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी मुखराम जिला भभूआ हाल किरायेदार मनीष कालोनी नांगलिया भिवाड़ी के रहने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को लाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। भिवाड़ी मोड़ चौकी के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है और सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र धनजंय व धनजंय पुत्र नारवा निवासी गांव नरहवा सफुल जिला गोपालगंज बिहार व अभिषेक राय पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी मुखराम जिला भभूआ हाल किरायेदार मनीष कालोनी नांगलिया भिवाड़ी में रहते थे। । सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को लाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
कॉलोनी में पसरा मातम
मनीष कॉलोनी में दम घुटने से पिता पुत्र व पड़ोसी बच्चे की मौत की खबर सुनकर माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल में भी मृतक के परिजनों की चीख पुकार चारों तरफ सुनाई दे रही थी। मृतक धनजंय फूलबाग चौक पर दिहाड़ी मजदूर था और परिवार के साथ रहता था जबकि उसका बेटा अंकित बिहार से भिवाड़ी अपने परिजनों से मिलने के लिए आया था। मृतक अभिषेक राय भिवाड़ी के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। गत शनिवार की रात खाना खाने के बाद अभिषेक भी अंकित व उसके पिता के साथ कमरे में सो गया था।


Views: 379
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



