
NCRkhabar@Bhiwadi. खैरथल-तिजारा जिले में शीत लहर एवं बढ़ती हुई सर्दी के देखते हुए समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर किशोर कुमार ने जिले में संचालित कक्षा 1 से 8वीं तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 14 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों हेतु लागू रहेगा। विद्यालय स्टाफ यथावत निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेगा।
आदेश के अनुसार जिले के समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। यदि कोई संस्था प्रधान उक्त अवधि के दौरान कक्षा संचालन करता पाया जाता है नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।





Views: 424
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457



