पंजाबी समाज ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्यौहार, महिला शक्ति का हुआ गठन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.पंजाबी सभा सोसायटी (Punjabi Sabha Society) की ओर से लोहड़ी (Lohadi) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी सभा के अध्यक्ष संजय लांबा ने बताया कि समारोह में 350 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारे के पाठी की अरदास से हुई। इसके बाद लोहड़ी जलाई गई और बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस दौरान गरीबों में अनाज और कपड़े बांटे गए। अलवर से आए पंजाबी एंकर प्रदीप सूद ने समाज की सदस्य पूजा कमरा के साथ ढोल और डीजे पर मनोरंजन किया। केशव चौधरी ने अध्यक्ष संजय लांबा को धनुष देकर सम्मानित किया तथा सभी लोगों ने एकता के साथ समाज को आगे ले जाने का समर्थन किया। इसके अलावा जल्द ही भिवाड़ी में पंजाबी भवन के निर्माण का निर्णय किया गया। समारोह में  पंजाबी महिला शक्ति का गठन किया गया, जिसमें अदिति ठुकराल, दीपा रुखाया, रोज़ी गेरा सहित अन्य महिलाओं ने इस पहल को आगे बढ़ाने की बात कही। पंजाबी समाज के संरक्षक सुनील पाहवा, गोबिंद चंदाना, बी के नागपाल, मनीष बजाज, अशोक वासदेव, संजय गुलाटी, विपल कपूर, राजकुमार कालरा, रोशन मेहंदीरत्ता, तरसेम चौधरी आदि ने अध्यक्ष संजय लांबा, सचिव हर्ष नागपाल, कोषाध्यक्ष मनीष लांबा और युवा टीम, अरुण भूटानी, कुलदीप सपरा, अमित सिंह, अजय बजाज, दिनेश बेदी, लव खन्ना, मलकीत सिंह, विनोद प्रूथी, रवि तनेजा, गौरव चावला, देवेंद्र नगपाल, मनोज खत्री, अनिल हरजाई, दीपक बतरा, दीपक सीकरी, नितिन कालरा को समारोह के सफल आयोजन की बधाई दी।

 

कस्बे की पंजाबी वाटिका में लोहड़ी मनाते तथा पंजाबी समाज के अध्यक्ष संजय लांबा का सम्मान करते लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467
Read More