
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस जिले की तिजारा थाना पुलिस (Tijara Police Station) ने लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर सेक्सटॉर्शन के माध्यम से ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल किशनगढ़बॉस थाना क्षेत्र के नांगल मोहम्मदपुर का रहने वाला है।
तिजारा थाना एसएचओ महेंद्र यादव ने बताया कि गत 25 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल नामक व्यक्ति व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहा है और उनसे पैसे ऐंठ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाई जाने वाली सड़क की फुटपाथ पर बैठे राहुल को धर दबोचा।
पुलिस ने जब उसके मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें व्हाट्सएप पर एक महिला की अर्ध-नग्न अवस्था में डीपी लगी हुई थी और प्रोफाइल में “सर्विस पेड गर्ल” लिखा हुआ था। इसके अलावा, मोबाइल में कई अन्य लोगों को महिलाओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो भेजे जाने के सबूत मिले। जांच में पता चला कि राहुल लोगों को पहले अश्लील वीडियो भेजता था और फिर उनसे पैसे की मांग करता था। वह सात मिनट के वीडियो के लिए 100 रुपए, 10 मिनट के लिए 150 रुपए और एक मिनट के वीडियो के लिए 50 रुपए लेता था। वह गूगल पे और नाविका के स्कैनर भेजकर लोगों से पैसे डलवाता था।
पुलिस ने बताया कि राहुल लोगों को धमकी देता था कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो वह उनकी शिकायत पुलिस में कर देगा। इस तरह वह लोगों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश या वीडियो से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।




Views: 394
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



