
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी के संत जेवियर स्कूल (St. Xaviour School) में शिक्षिका पुष्पा त्यागी की सेवानिवृत्ति पर एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और ईश वंदना के साथ हुई।
पुष्पा त्यागी ने अपने 29 वर्षों के कार्यकाल में स्कूल के प्रति अटूट समर्पण दिखाया। वह न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षिका थीं, बल्कि छात्रों के साथ उनका व्यवहार भी मित्रवत था। उनके आत्मविश्वास और प्रेरणादायक व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया।
स्कूल के मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकॉस ने पुष्पा त्यागी के लंबे और समर्पित सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुष्पा त्यागी का योगदान स्कूल के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानाचार्य फादर सोबिन के थॉमस ने पुष्पा त्यागी की अध्यापन शैली, उनके व्यवहार और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श बताया।
समारोह में शिक्षिका प्रतिभा और एन सजी ने पुष्पा त्यागी के साथ अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। उपप्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी ने आभार व्यक्त करते हुए पुष्पा त्यागी के अनुशासन और समर्पण की सराहना की। समारोह का संचालन देविका हांडा ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने पुष्पा त्यागी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Users Today : 14
Total Users : 4580058
Views Today : 35
Total views : 4602121



