भारत विकास परिषद राजस्थान उत्तर पूर्व प्रांत की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, भिवाड़ी शाखा ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.भारत विकास परिषद राजस्थान (Bharat Vikas Parishad) उत्तर पूर्व प्रांत की नवीन कार्यकारिणी ने जयपुर में आयोजित समारोह में अपना दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष आर एस त्यागी, महासचिव गुंजन सक्सेना और वित्त सचिव सीए दिनेश कुमार गोयल ने विधिवत रूप से अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर भिवाड़ी से भारत विकास परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव दिनेश कुमार गोयल के अलावा भिवाड़ी शाखा का प्रतिनिधित्व करते हुए अध्यक्ष अमित नाहटा जैन, सचिव अनिल सिंघल और कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भिवाड़ी शाखा के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने नवनियुक्त प्रांतीय कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व में प्रांत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में दायित्व ग्रहण करते भारत विकास परिषद राजस्थान उत्तर पूर्व प्रांत की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More