पुराने सिक्के बेचने के नाम पर ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi: भिवाड़ी पुलिस जिले की जैरोली थाना पुलिस (Jairoli Police station) ने साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) के एक आरोपी को धर दबोचा है। यह ठग पुराने सिक्के और नोटों को लाखों में बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी की पहचान मोहम्मद साकुन के रूप में हुई है, जो चांदमल की ढाणी, बेरला का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें धोखाधड़ी से जुड़े कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं।
ऐसे करता था साइबर ठगी
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी मोहम्मद साकुन ने ठगी के लिए कई फर्जीवाड़े किए थे। उसके फोन में ‘हर्षा साई’ नाम का एक व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट मिला है, जिसकी प्रोफाइल तस्वीर पर ‘पिंकी’ लिखा हुआ था। इस अकाउंट का इस्तेमाल वह लोगों को झांसा देने के लिए करता था। उसने ‘भारतीय प्रतिभूतिकरण परिसंपति पुनर्निर्माण और प्रतिभूति स्वत्व की केंद्रीय रजिस्ट्री’ के नाम से फर्जी दस्तावेज और लोगो अपलोड कर रखे थे, ताकि लोगों को उस पर भरोसा हो जाए।
इसके अलावा वह पुराने सिक्के और नोट खरीदने का लालच देता था। लोगों को फंसाने के लिए, वह फर्जी स्कैनर, आईडी कार्ड और लेनदेन के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल करता था। वह पैसे जमा कराने के लिए व्हाट्सएप पर लोगों को पैसे भेजने के लिए कहता था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह फर्जी आधार और पैन कार्ड का भी इस्तेमाल करता था।

फर्जी खबरें और वीडियो बनाकर करता था गुमराह

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ‘एनसीआर समाचार’ नाम से एक फर्जी पेज बना रखा था, जिस पर वह नौकरी देने के झूठे वीडियो पोस्ट करता था। इतना ही नहीं, उसने अपने इंस्टाग्राम लाइट अकाउंट पर भी पुराने नोट और सिक्कों से जुड़े वीडियो डाले थे, जिसके बायो में ‘ऑल इंडिया हेल्प कांटेक्ट नंबर’ लिखा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद साकुन फर्जी वीडियो बनाने में भी माहिर था। उसने पुलिस अधिकारियों और बड़ी कंपनियों के फर्जी वीडियो एडिट किए, जिनमें वह साइबर ठगी से बचने के टिप्स देने का दिखावा करता था। जबकि असल में उसका मकसद लोगों को अपने जाल में फंसाना था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

जैरोली थाना पुलिस की गिरफ्त में साईबर ठगी का आरोपी

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 14
Total Users : 4580058
Views Today : 35
Total views : 4602121
Read More