BMA अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन ने किया वादा, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन ने मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उद्यमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उद्यमियों ने वोट एवं समर्थन देने का दिलाते हुए कहा कि 15 सितंबर को होने वाले चुनाव में वे भारी बहुमत से मुकेश जैन को विजयी बनाएंगे। जनसंपर्क के दौरान मुकेश जैन ने कहा कि “BMA सेवा का एक मंच है और इस पद पर बैठने वाले का पहला कर्तव्य सेवा करना है।” उन्होंने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वे उनके विश्वास पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से करेंगे।

उद्यमियों की समस्याओं को हल निकालना ही वास्तविक सेवा”

जैन ने उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी सदस्य की छोटी या बड़ी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुँचाकर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अपने तीन दशक के अनुभव का हवाला देते हुए बताया कि पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल के साथ काम करते हुए उन्होंने सीखा है कि “उद्यमियों की समस्याओं को केवल सुनना नहीं, बल्कि उसका हल निकालना ही वास्तविक सेवा है।”

सचिव रहते पूर्व में कराए कार्यों का दिया हवाला

अपने सचिव पद के कार्यकाल को याद करते हुए मुकेश जैन ने कहा कि उस दौरान उन्होंने कसौला चौक, आकेड़ा रोड और राठीवास रोड के निर्माण कार्य कराए थे। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उन्हें बताता है कि योजनाओं को किस तरह अमल में लाना है। उन्होंने उद्यमियों से कहा, “मेरे दरवाज़े आप सबके लिए 24 घंटे खुले रहेंगे, चाहे सदस्य हों या न हों, हर किसी की समस्या को मैं अपनी समस्या मानकर समाधान करूंगा।”

पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल का मिल रहा समर्थन

BMA के पूर्व अध्यक्ष बृज मोहन मित्तल ने भी जनसंपर्क अभियान के दौरान मुकेश जैन के पक्ष में विश्वास जताते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अब तक का सबसे सफल और सहभागी कार्यकाल साबित होगा। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे एकजुट होकर जैन को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

चुनावी सरगर्मी तेज

भिवाड़ी औद्योगिक संघ के चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। 15 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई है।

औद्योगिक क्षेत्र में जनसंपर्क करते बीएमए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश जैन व अन्य उद्यमी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More