
भिवाड़ी में भारत विकास परिषद का आयोजन, अगला दौर 14 सितंबर को धारूहेड़ा में होगा
Education@ncrkhabar.com_Bhiwadi/dharuheda. बच्चों में भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के प्रति जागरूकता जगाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद शाखा भिवाड़ी की ओर से शुक्रवार को “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भिवाड़ी एवं आसपास के विद्यालयों के लगभग 3100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने ज्ञान का परिचय दिया।
प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में आयोजित हुई। बच्चों से भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम, ऐतिहासिक व्यक्तित्व, वैज्ञानिक उपलब्धियां, भौगोलिक विशेषताएं और समकालीन घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ उत्तर देकर यह साबित किया कि नई पीढ़ी भी अपने देश के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं से भली-भांति परिचित है।
इस प्रतियोगिता में यूसीएसकेएम स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आरडीएस स्कूल, सूरज स्कूल, राठ स्कूल, मॉडर्न एकेडमी, आदर्श विद्या मंदिर, सनग्लो स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, आरपीएस स्कूल और प्रेसीडेंसी स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा के अध्यक्ष अमित नाहटा ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग में दो-दो छात्र चयनित किए गए हैं। अब ये छात्र अगली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो 14 सितंबर को आरपीएस स्कूल, धारूहेड़ा में आयोजित होगी। परिषद की ओर से शीर्ष 21 विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
अमित नाहटा जैन ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता बच्चों में देशभक्ति, संस्कृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के सचिव अनिल सिंघल, कोषाध्यक्ष एन.के. अग्रवाल, प्रकल्प प्रमुख सुनीता सोनी, नितिन रस्तोगी, सुनीता यादव, हर्ष महेश्वरी, मनोज जैन, डॉ. नीरज अग्रवाल, विजय बंसल, सुरेंद्र यादव एवं रेणुका सोंधी का विशेष योगदान रहा।

Users Today : 552
Total Users : 111738
Views Today : 648
Views This Year : 17109
Total views : 189529



