
ncrkhabar@Bhiwadi.=दिवाली के अवसर पर काली बाड़ी ट्रस्ट (पंजीकृत) में काली पूजा श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाई गई। पूरा मंदिर परिसर दीपों और रंगीन रोशनियों से जगमगा उठा, जिससे वातावरण दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। भक्तों ने माँ काली की प्रतिमा के समक्ष फूल, मिठाइयाँ और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्रोच्चार, पुष्पांजलि, भोग और आरती देर रात तक जारी रही। “जय माँ काली” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस आयोजन में भिवाड़ी कालीबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष टी.के. चक्रवर्ती और चेयरमैन अमित नाहटा के नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्य विश्वजीत सेनगुप्ता, श्रीमती तापती चटर्जी, अभिजीत साहा, अशोक गोंगोपाध्याय, दिलीप डे, अंकन गुप्ता, अरबिंद घोष, अशीजीत चटर्जी, देबब्रत सरकार, जीमूत गराई, मलिन मैती, नवनीत चौधरी, वाइस चेयरमैन राजबीर दायमा और केशु गुर्जर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महासचिव प्रवीर कुमार प्रामाणिक, कोषाध्यक्ष सुखदेव सूकूल एवं समिति के अन्य सदस्यों — उज्ज्वल भौमिक, गोकुल मंडल, सुबीर कुमार भौमिक, सुमित सरकार, सुकांत साहा, सोमनाथ चटर्जी, अमित कुमार सैम, असीम मंडल, जय दोस्तीदार, तापस पोली, अंजन राय, संजय कुमार सिन्हा, कौस्तव दत्ता, तरूण मिश्रा, तुषार दास, सुमन दत्ता, देबरंजन बनर्जी, हेमंत भौमिक, अशोक सरकार, पंचदेव कर्मकार, सुरोजीत बंद्योपाध्याय, राज कुमार विश्वास, आशीष दास, अरिजीत चटर्जी, सोमनाथ मिश्रा, सोहम बंद्योपाध्याय, अनिर्बन सरकार, स्वरूप सरकार, अभिषेक मजूमदार, प्रदीप्त भट्टाचार्य, भगत चटर्जी, अपूर्व रंजन दास, सुभोजित मंडल, चैना मंडल, एसएस रॉय, अरूप भट्टाचार्य, एस भट्टाचार्य, उत्तम नाथ, सुनील शी, विजय प्रकाश, संदीप सेन, इंद्राणी दीवानजी, अरूप चटर्जी, अंजन सरकार, शंकर दोलुई, सुजीत, राजेश यादव, गौतम देवनाथ, सत्य बतब्याल, सुकुमार पात्रा, सुमित सिन्हा, कौशिक नियोगी, छायाब्रिता माजी, डोना दासमहापात्रा, मीता भौमिक, काबेरी दास, सपना चौधरी, सुमित्रा प्रामानिक, डोला नाथ, विश्वजीत घोष, अभिजीत बाउरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। काली पूजा का यह भव्य आयोजन भिवाड़ी के बंगाली समुदाय की एकता, आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बना।



Users Today : 177
Total Users : 155992
Views Today : 207
Views This Year : 73241
Total views : 245661



