भिवाड़ी में बढ़ते प्रदूषण पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने दिए GRAP-2 के सख्त पालन के निर्देश

SHARE:

कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय सभागार, खैरथल-तिजारा में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-2) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए चल रही कार्रवाईयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि भिवाड़ी को “रेड जोन” से बाहर निकालना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिए गए मुख्य निर्देश

– जिला कलक्टर किशोर कुमार ने कहा कि वायु प्रदूषण रोकथाम के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि पराली जलाने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

– वाहनों से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण रखा जाए।

– सड़कों की नियमित सफाई और पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।

– निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित किया जाए।

– खुले में कचरा जलाने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

जिला कलक्टर ने नगर परिषद, बीडा, रीको और प्रदूषण नियंत्रण मंडल को मिलकर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण और औद्योगिक इकाइयों की निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए।

विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

किशोर कुमार ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करें और प्रत्येक कार्रवाई की रिपोर्ट नियमित रूप से जिला कलेक्ट्रेट को भेजें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सभी इकाइयों को सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल अमित जुयाल, डिप्टी एसपी भिवाड़ी कैलाश चौधरी, नगर परिषद खैरथल व भिवाड़ी, रीको भिवाड़ी, बीडा, आवासन मंडल, प्रदूषण नियंत्रण मंडल की भिवाड़ी इकाई के अधिकारी तथा औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More