थड़ा गांव में घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. भिवाड़ी थाना पुलिस ने थड़ा गांव में घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी करने के आरोपी योगेश उर्फ मूसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नगदी किया है। आरोपी के खिलाफ भिवाड़ी पुलिस थाने में आठ मामले4 दर्ज हैं तथा पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराध में जेल जा चुका है। भिवाड़ी थाना एसएचओ, पुलिस निरीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि थड़ा गांव निवासी रविन्द्र कुमार यादव ने 14 नवंबर को रिपोर्ट करवाई थी कि 12 नवंबर को उसके घरe घुसकर आरोपी ने अलमारी से लगभग दो लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की कंठी, दो चांदी के कड़े, चांदी की पाजेब और अन्य चांदी के सामान शामिल थे। रविन्द्र ने बताया कि 14 नवंबर की शाम 5 बजे आलमारी खोलने पर पाया कि सामान बिखरा हुआ है और बहुत सी वस्तुएं गायब हैं। भिवाड़ी थाना एसएचओ, पुलिस निरीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी योगेश को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 11,500 रुपए नगदी बरामद किए गए। एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में शामिल: उपनिरीक्षक पुनित कुमार, बिजेन्द्र कुमार, हवासिह और अनिल कुमार ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

 

भिवाड़ी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More