भिवाड़ी की बीडीआई आनंदा सोसायटी में खड़ी बाइक चोरी, बंद मिले CCTV कैमरे; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

SHARE:

crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. चौपानकी थाना क्षेत्र की बीडीआई आनंदा सोसायटी में फ्लैट के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित धीर सिंह जाटव, जो मूल रूप से यूपी के इटावा जिले के निवासी हैं और फिलहाल सोसायटी में रहते हैं, ने चौपानकी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।

परिवार सहित गांव गए थे, लौटे तो बाइक गायब

धीर सिंह ने बताया कि घर में विवाह समारोह होने के कारण वे परिवार सहित गांव गए थे। जाने से पहले उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को फ्लैट के पास लॉक लगाकर खड़ा कर दिया था। सात नवंबर को जब वे वापस लौटे तो बाइक अपनी जगह से गायब मिली। आसपास लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि छह नवंबर की रात करीब 10 बजे तक बाइक खड़ी देखी गई थी।

 

चोरी के समय बंद मिले CCTV कैमरे

 

घटना के बाद जब धीर सिंह ने सोसायटी के CCTV फुटेज देखने का प्रयास किया तो मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हुआ। सोसायटी मैनेजर से जानकारी लेने पर पता चला कि छह नवंबर दोपहर 1:30 बजे से सात नवंबर सुबह 11 बजे तक कैमरे बंद थे। इतने लंबे समय तक CCTV का बंद रहना चोरी पर सवाल खड़े करता है। पीड़ित ने आशंका जताई कि चोरी की इस वारदात में सोसायटी की सिक्योरिटी और मेंटेनेंस टीम की मिलीभगत हो सकती है। चौपानकी थाना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV सिस्टम, सिक्योरिटी कर्मियों तथा अन्य संदिग्ध बिंदुओं की गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More