भिवाड़ी में पुलिस-गौरक्षक आमने-सामने, चार गौतस्कर गिरफ्तार, चोरी की पिकअप में पकड़ी गई गाय

SHARE:

crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने रविवार सुबह गौरव पथ स्थित सब्जी मंडी के पास गायों की तस्करी हरियाणा ले जाने की कोशिश कर रहे चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के नूंह जिले के नूंह सदर थाना क्षेत्र निवासी अड़बर निवासी राहुल, टाई निवासी सोहिल और सुडाका निवासी अनीश और तारीफ के रूप में हुई। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ दारा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि भिवाड़ी के गौरव पथ सब्जी मंडी के पास गौतस्कर गोवंश को पिकअप में भरकर हरियाणा ले जाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा पिकअप का पीछा कर डीटीओ ऑफिस के पास वाहन रोक दिया। पिकअप में पहले से ही एक गाय लदी थी, जबकि तस्कर अन्य गायों को भी लादने की फिराक में थे। पिकअप किशनगढ़बास के मोठूका से पांच-छह दिन पहले चोरी हुई  थी। वाहन में मौजूद गाय को सुरक्षित निकालकर मालिक आलमपुर निवासी राजेश को सुपुर्द कर दिया गया। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना एसएचओ दारा सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगे और भागते समय फायरिंग भी की। भागते समय तस्करों को चोटें आईं, जिनका इलाज कराया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए राहुल के खिलाफ नूंह, रेवाड़ी और कोसली, सोहना, नगीना समेत कई थानों में चोरी, नकबजनी, लूट और हत्या के प्रयास के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जबकि तारीफ के खिलाफ दो और अनीश के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क, गायों के परिवहन रूट और पुराने मामलों से इनके संबंधों की जांच कर रही है।

 

भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More