चंद्र प्रभु दिगंबर जैन गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक समारोह, मुख्य अतिथि पार्षद अमित नाहटा ने छात्राओं से किया संवाद

SHARE:

ncrkhabar@bhiwadi. चंद्र प्रभु दिगंबर जैन गर्ल्स कॉलेज तिजारा में आयोजित वार्षिक समारोह में अमित नाहटा (जैन) ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। छात्राओं की प्रतिभा, संस्कार और आत्मविश्वास से सजे इस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान छात्राओं ने नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुआयामी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर छात्राओं का आत्मविश्वास और अनुशासन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। मुख्य अतिथि अमित नाहटा ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सपनों, विचारों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने वाली छात्राएं समाज और देश का उज्ज्वल भविष्य बनेंगी।उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के वार्षिक समारोह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें नेतृत्व, अभिव्यक्ति व मंच कौशल का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रबंधन, स्टाफ एवं आयोजन समिति की सराहना की गई। समारोह के अंत में छात्राओं के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की गई।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More