सूरज स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘आह्वान’ कल, तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

education@ncrkhabar. com-Bhiwadi.सूरज स्कूल, टपूकड़ा-भिवाड़ी में वार्षिक उत्सव “आह्वान (AAHVAAN)” का रविवार आयोजन को दोपहर एक बजे स्कूल परिसर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, आत्मविश्वास और आत्मबल का संचार करना है। वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक तिजारा संदीप यादव व मामन यादव, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन और भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष जसवीर सिंह राणा शामिल होंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सम्मानित अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

सूरज स्कूल प्रबंधन के अनुसार वार्षिक उत्सव “आह्वान” के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायक प्रस्तुतियां और विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और आत्मविश्वासी नागरिक बनने की प्रेरणा दी जाएगी। सूरज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक डॉ. हरीश प्रसाद और सूरज स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश भाटिया ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More