संत जेवियर स्कूल भिवाड़ी में मनाया गया ग्रेजुएशन डे, विद्यार्थियों को दिया उज्ज्वल भविष्य का संदेश

SHARE:

Education@ncrkhabar. com-Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में शनिवार को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह हर्षोल्लास व भावनात्मक माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना से की गई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक व सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।नविद्यालय के मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक अच्छा, जिम्मेदार और नेक इंसान बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सफलता नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों का निर्माण भी है। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रस्तुति एवं डांस ड्रामा के माध्यम से विद्यालयी जीवन की सुनहरी यादों को पुनः जीवंत कर दिया, जिसे देखकर उपस्थित सभी भावुक हो उठे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने विद्यार्थियों को लगन, अनुशासन और परिश्रम के साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है।नकार्यक्रम में छात्राएं सुदीक्षा सिंह एवं गुंजन ने अपने विद्यालयी अनुभव साझा किए, जिससे पूरे सभागार में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं अभिभावक श्री संजीब सेन गुप्ता ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। गत वर्ष कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संगीत वर्ग द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने माहौल को भावविभोर कर दिया, जबकि कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रधान छात्रा अनन्या ने कृतज्ञता व्यक्त की, वहीं प्रिया पाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन सेजल गुप्ता एवं भूमि यादव ने किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More