Bhiwadi News: सब्जी की आड़ में गांजा बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 2.855 Kg मादक पदार्थ बरामद

SHARE:

Crime@ncrkhabar.com-Bhiwadi.भिवाड़ी थाना पुलिस ने सब्जी की दुकान की आड़ में अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.855 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा  बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये (Market Value) बताई जा रही है। थानाधिकारी सचिन शर्मा (SHO Sachin Sharma) ने बताया कि गत शुक्रवार को SI Punit Kumar पुलिस टीम के साथ Harichandpur रोड पर Vegetable Market (Sabzi Mandi) क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान Informer से सूचना मिली कि सब्जी मंडी में एक दुकानदार सब्जी की आड़ में Drug Peddling कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी।पुलिस को देखकर आरोपी बार-बार आलू की बोरियों की ओर नजर घुमाता मिला, जिससे वह संदिग्ध प्रतीत हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने आलू की बोरियों के बीच से एक Yellow Polythene Bag निकालकर पुलिस के सामने पेश की। NDPS Act के प्रावधानों के तहत नियमानुसार तलाशी लेने पर पॉलीथिन के अंदर एक पैकेट में गांजा भरा हुआ मिला। जब्त किए गए गांजा का वजन 2.855 Kg पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही  मादक पदार्थ को जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भिवाड़ी थाना पुलिस ने NDPS Act में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान Sachin Agarwal alias Anshu निवासी घटाल, थाना भिवाड़ी, जिला खैरथल-तिजारा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सब्जी मंडी में दुकानदार है। पुलिस अब आरोपी की Criminal Background, गांजा की Source of Supply और Drug Network से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More