Chopanki GSS Power Cut: 132 केवी जीएसएस पर कार्य के चलते कल 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन (GSS Chopanki) पर तकनीकी उन्नयन कार्य के चलते रविवार, 8 फरवरी 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 132 केवी जीएसएस चोपानकी से जुड़े सभी 33 केवी और 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम भिवाड़ी के सहायक अभियंता कमल वर्मा ने बताया कि ग्रिड सब स्टेशन पर 132 केवी आइसोलेटर की स्थापना का कार्य किया जाएगा। शटडाउन के कारण चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र, पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र, चौपानकी, पथरेड़ी, हुसेपुर, सारेखुर्द एवं ग्वालदा क्षेत्र के सभी 33/11 केवी उप-स्टेशन प्रभावित रहेंगे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More