

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.भिवाड़ी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी थाना एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि नयागांव भिवाड़ी के पास मोबाइल छीनने का प्रयास करने वाले आरोपी आदिल और वारिस को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी छारोडा गांव, थाना सदर तावडू, जिला नूंह (हरियाणा) के निवासी हैं।
एसएचओ सचिन शर्मा के अनुसार, 7 फरवरी को नयागांव निवासी अनुज वर्मा फैक्ट्री से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में मोबाइल पर बात करते समय बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार होने लगे। भागने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई, जिससे कार को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई और मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि शहर में मोबाइल स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098



