पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में ‘फुटबॉल फॉर स्टूडेंट्स’ कार्यक्रम का आयोजन, एडीएम शिवलाल जाट ने कहा—खेल जीवन की आधारशिला, फुटबॉल से खुलते हैं युवाओं के करियर के नए रास्ते

SHARE:

ncrkhabar@Khairthal-Tijara. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भिवाड़ी में विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने और शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘फुटबॉल फॉर स्टूडेंट्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर (एडीएम) शिवलाल जाट रहे। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि खेल जीवन की मजबूत आधारशिला होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए। एडीएम शिवलाल जाट ने कहा कि फुटबॉल एक सुलभ और किफायती खेल है, जिसमें एक ही गेंद से 22 खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में खेलों के क्षेत्र में युवाओं के लिए करियर की असीम संभावनाएं हैं और प्रो लीग जैसी पहलें खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत शारीरिक शिक्षक सुरेशचंद बघेल, शारीरिक शिक्षिका जया, संगीत शिक्षक महावीर सिंह, कला शिक्षक शम्भूदयाल कुलदीप एवं पुस्तकालय अध्यक्ष गुलाब सिंह गोठवाल की समिति द्वारा कुल 216 फुटबॉल का वितरण किया गया। छात्र संख्या के अनुपात में विद्यालयों को 10, 5 और 3 फुटबॉल प्रदान किए गए। इस योजना के तहत 32 विद्यालयों में फुटबॉल वितरित किए जाएंगे। फुटबॉल वितरण योजना के अंतर्गत अलवर जिला, खैरथल-तिजारा तथा कोटपुतली-बहरोड़ (बानसूर, बहरोड़ और नीमराना) क्षेत्र के विद्यालय शामिल हैं। कार्यक्रम के समापन पर उप प्राचार्य के. आर. मीणा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुषमा यादव (पीजीटी अंग्रेज़ी) द्वारा किया गया।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित ‘फुटबॉल फॉर स्टूडेंट्स’ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फुटबॉल वितरित करते अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवलाल जाट एवं उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More