भिवाड़ी में पीएनजी सप्लाई सामान्य, मांग के अनुरूप मिल रही गैस: मोहिंदर सिंह खटकर

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi(NCR).भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और उद्योगों को मांग के अनुरूप गैस की आपूर्ति की जा रही है। हरियाणा सिटी गैस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मोहिंदर सिंह खटकर ने बताया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप पर्याप्त गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सप्लाई व्यवस्था के तहत पिछले छह माह (सितंबर 2025 से फरवरी 2026) की औसत खपत का 80 प्रतिशत गैस करीब 60 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर (SCM) की दर से नियमित रूप से दी जा रही है। वहीं शेष 20 प्रतिशत गैस स्पॉट मार्केट से ली जा रही है, जिसकी कीमत लगभग 98 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर तक पड़ रही है। इसके बावजूद आपूर्ति व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है और गैस सप्लाई सुचारु बनी हुई है। हरियाणा सिटी गैस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मोहिंदर सिंह खटकर ने बताया कि भिवाड़ी में PNG का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 242 इकाइयां गैस का उपयोग कर रही हैं, जबकि 117 इलेक्ट्रिक जनरेटर भी PNG पर संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 14 औद्योगिक कैंटीन और 13 कमर्शियल, रेस्टोरेंट, होटल व ढाबा श्रेणी के प्रतिष्ठान भी पीएनजी का उपयोग कर रहे हैं। खटकर का कहना है कि सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग और प्रबंधन किया जा रहा है। भिवाड़ी जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में PNG की स्थिर उपलब्धता से औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती मिल रही है और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 191
Total Users : 4575941
Views Today : 237
Total views : 4596804
Read More