DU Students Union Election Result: ABVP की जीत पर भिवाड़ी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi/New Delhi.दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अध्यक्ष सहित तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज करने के बाद भिवाड़ी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान एबीवीपी के समर्थन में नारे भी लगाए गए।

एबीवीपी भिवाड़ी जिला संयोजक अनूप यादव ने कहा कि डूसू चुनाव में संगठन को मिली जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में मिली जीत से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। विद्यार्थी परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विद्यार्थियों के बीच लगातार कार्य करती रही है। डूसू चुनाव का परिणाम संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटी। कार्यक्रम में भिवाड़ी नगर मंत्री आकाश, विशाल, चिराग, प्रशांत, अमित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर भिवाड़ी में आतिशबाजी कर खुशी मनाते कार्यकर्ता।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More